सिंगरौली के कलाकार चीन के लिए हुए रवाना:हार्बिन की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारतीय टीम करेगी प्रतिनिधित्व; दिखाएंगे आइस–स्नो स्कल्पचर कला

 









सिंगरौली के युवा कलाकार सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में एक भारतीय टीम चीन के हार्बिन शहर में आयोजित होने वाली दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। ये प्रतियोगिताएं 37वीं हार्बिन इंटरनेशनल आइस स्कल्पचर प्रतियोगिता (2 से 4 जनवरी 2026) और 28वीं हार्बिन इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता (6 से 9 जनवरी 2026) हैं।

भारतीय टीम इन आयोजनों में बर्फ और हिम से बनी मूर्तियों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। टीम आज बुधवार को दिल्ली से चीन के हार्बिन शहर के लिए रवाना होगी।

स्नो व आइस स्कल्पचर से देंगे वैश्विक संदेश

स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता में टीम 'फ्रीडम फ्रॉम बाउंड्रीज़' नामक कृति प्रस्तुत करेगी। आइस स्कल्पचर प्रतियोगिता के लिए 'साइलेंट क्राय ऑफ नेचर' और 'अर्धनारीश्वर- द सिंबल ऑफ बैलेंस' विषयों पर आधारित मूर्तियां प्रदर्शित की जाएंगी। इन कलाकृतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, पर्यावरण संरक्षण और संतुलन जैसे वैश्विक संदेश दिए जाएंगे।

दिल्ली से चीन रवाना हुई सिंगरौली की आइस–स्नो स्कल्पचर टीम।
दिल्ली से चीन रवाना हुई सिंगरौली की आइस–स्नो स्कल्पचर टीम।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे युवा कलाकार।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे युवा कलाकार।
इस साल स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता में बर्फ से देंगे कलाकृति।
इस साल स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता में बर्फ से देंगे कलाकृति।
हार्बिन प्रतियोगिता में प्रदर्शित की जाने वाली आइस स्कल्पचर।
हार्बिन प्रतियोगिता में प्रदर्शित की जाने वाली आइस स्कल्पचर।

आइस व स्नो स्कल्पचर में राष्ट्रीय पहचान बना चुके हैं कलाकार

सिंगरौली निवासी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में इस दल में रवि प्रकाश, रजनीश वर्मा और मोहम्मद सुल्तान आलम शामिल हैं। ये सभी कलाकार कई वर्षों से आइस और स्नो स्कल्पचर कला में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

टीम लीडर सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा, मेरी टीम इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और सिंगरौली का प्रतिनिधित्व करेगी। हम पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि पहला पुरस्कार जीतकर देश लौटेंगे।

पहली बार चीन में दिखाएंगे स्नो आर्ट का हुनर

सिंगरौली जिले के रहने वाले सुनील इससे पहले USA और जापान में भी स्नो कल्चर आर्ट प्रतियोगिता में शामिल हो चुके हैं जहां उनकी टीम ने भगवान नरसिंह की प्रतिमा बर्फ से बनाई थी।

जिसे पहला पुरस्कार भी मिला था। यह पहली बार है जब वह चीन में जाकर स्नो कल्चर आर्ट प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। सिंगरौली जिले के कलाकारों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है

Post a Comment

0 Comments