सिंगरौली में गामा डीआई वाहन पलटा, चालक गंभीर घायल:छठी बरही से लौटते समय हादसा, शहडोल वापस लौट रहा था परिवार





 सिंगरौली जिले के कुंदवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत चरखी इलाके में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। छठी बरही के पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा गामा डीआई वाहन जंगल पहाड़ी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं।

जंगल पहाड़ी मोड़ पर हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन जैसे ही जंगल पहाड़ी मोड़ के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही कुंदवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया।
अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया।

शहडोल लौट रहा था परिवार

जियावन थाना प्रभारी रोशनी पटेल ने बताया कि शहडोल जिले का एक परिवार सिंगरौली में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जंगल पहाड़ी मोड़ के पास यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि चालक को चोटें आई हैं और उपचार के बाद परिवार शहडोल के लिए रवाना हो चुका है।

कोई मामला दर्ज नहीं

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना को लेकर फिलहाल कोई मर्ग या अपराध दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने पहाड़ी और घुमावदार रास्तों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments