सिंगरौली में 32 क्विंटल अवैध धान जब्त:यूपी से बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर से लाया जा रहा था; एसडीएम ने की कार्रवाई

 








सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार रात उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा 32 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया, साथ ही एक बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर भी पकड़ा गया।

प्रशासन को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश सीमा के ग्राम भरहरी से एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी, धान लोड कर मध्य प्रदेश सीमा के ग्राम अकला होते हुए धान उपार्जन केंद्र घोघरा क्रमांक-02 (ग्राम कैथानी) की ओर जा रहा है।

यूपी से लाया गया 32 क्विंटल अवैध धान पकड़ाया

सूचना मिलते ही एसडीएम सौरभ मिश्रा राजस्व अमले के साथ ग्राम कैथानी पहुंचे और मौके पर सघन जांच की। जांच में सामने आया कि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह द्वारा यह 32 क्विंटल धान बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश लाया गया था।

अवैध धान को तत्काल जब्त कर गढ़वा थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर भी पकड़ा गया।
बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर भी पकड़ा गया।

अवैध धान परिवहन पर एसडीएम की सख्त चेतावनी

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध धान परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसमें शामिल लोगों को तुरंत यह काम बंद करने को कहा, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में चितरंगी तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रसाद साकेत, राजस्व निरीक्षक इंद्रभान सिंह, पटवारी रमा शंकर बैस, अरविंद गर्ग, आर्यन सिंह और रामलाल सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments