सिंगरौली वार्ड 34 उपचुनाव:कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए पैसे-शराब बांटने के आरोप, कहा- फर्जी वोटिंग हुई









 सिंगरौली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 में उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई। दोपहर 3 बजे तक केवल 13.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अपेक्षाकृत काफी कम है। यह वार्ड विंध्यनगर स्थित एनटीपीसी परिसर के भीतर आता है।

इस उपचुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शामिल हैं। शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कम संख्या देखी गई, जिससे प्रशासन भी मतदान प्रतिशत को लेकर सतर्क है।

मतदान के बाद सेल्फी लेते मतदाता।
मतदान के बाद सेल्फी लेते मतदाता।

नगर निगम अध्यक्ष की गाड़ी का घेराव

मतदान से एक दिन पहले बुधवार रात राजनीतिक माहौल गरमा गया था। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर मतदाताओं को पैसे और शराब बांटने का आरोप लगाया। रात करीब 11 बजे विंध्यनगर परिसर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह और उनके कार्यकर्ताओं ने नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे की गाड़ी का घेराव किया, जिससे कुछ देर के लिए हंगामा हुआ।

सूचना मिलने पर तहसीलदार सविता यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इन घटनाओं के बावजूद, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है। उपचुनाव के नतीजे 3 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

कांग्रेस ने लगाए फर्जी वोटिंग के आरोप

इधर, उपचुनाव में कांग्रेस के कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने भाजपा पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने दो लोगों को फोकस वोटिंग करते हुए पकड़ा है। इसी बात को लेकर के थोड़ी देर तक पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा चलता रहा।

इस मतदाता को बिना वोट डाले वापस लौटना पड़ा, क्योंकि इसका वोट पहले से डाला जा चुका था।
इस मतदाता को बिना वोट डाले वापस लौटना पड़ा, क्योंकि इसका वोट पहले से डाला जा चुका था।

मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे और एक वोटर वहां पहुंचा,जिसने कहा कि जब वह पोलिंग बूथ के अंदर गया तो उसका वोट पहले से डाल दिया गया था और वह बिना वोट डाले ही वापस लौटा है।

Post a Comment

0 Comments