रेल मंत्री वैष्णव ने दी बड़ी सौगात, 2 राज्यों के बीच दौड़ेंगी नई ट्रेनें, इस शहर को मिलेगा फायदा






 New trains approved: धनवाद से भोपाल वाया सिंगरौली के बीच दो नई ट्रेनें चलाने के लिए रेल मंत्री ने यात्रियों को सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने धनबाद से भोपाल के लिए एक त्री साप्ताहिक ट्रेन संख्या 11631, 11632 और चोपन से भोपाल के मध्य गाड़ी संख्या 11633,11634 सप्ताह में एक दिन वाया सिंगरौली रेलवे स्टेशन से चलाए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

इस आशय की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र भेजकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अवगत कराया है कि आपके मांग पत्र पर उक्त स्वीकृति प्रदान की गई है। (Railway News)

इस-इस दिन होगा ट्रेनों का संचालन

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य एवं सांसद बैठकों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Petroleum Minister Hardeep Singh Puri) के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने वाले श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि भोपाल से सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को ट्रेन चलेगी तथा वापसी में धनबाद से रविवार, बुधवार एवं शनिवार को इसका संचालन होगा।

Post a Comment

0 Comments