सिंगरौली में भाजपा मंडल अध्यक्ष को हटाने की मांग:एसपी कार्यालय से जिला कार्यालय तक प्रदर्शन, पार्टी की छवि खराब होने का आरोप

 




सिंगरौली के मोरवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मोरवा मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरवंशी को पद से हटाने की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय और भाजपा जिला कार्यालय तक प्रदर्शन किया।

दरअसल, यह विरोध 26 दिसंबर को दर्ज हुए मारपीट के एक मामले को लेकर है, जिसमें कुरवंशी सहित कई अन्य आरोपी हैं। विनोद सिंह को पार्टी से हटाने की मांग

शुक्रवार को पचास से अधिक लोग पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद, प्रदर्शनकारी सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने घेराव करते हुए विनोद सिंह को तत्काल पार्टी से हटाने की मांग की और भाजपा जिलाध्यक्ष को एक लिखित पत्र भी सौंपा।

दरअसल, यह पूरा मामला 26 दिसंबर का है। एनसीएल मुख्यालय के सामने सत्यनारायण बैस के साथ कथित मारपीट की घटना हुई थी। इस प्रकरण में मोरवा थाने में मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरवंशी सहित कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही संगठन के अंदर असंतोष बढ़ रहा था, जो अब सार्वजनिक विरोध में बदल गया है।
एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही संगठन के अंदर असंतोष बढ़ रहा था, जो अब सार्वजनिक विरोध में बदल गया है।

बैस समाज ने भी की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी पदाधिकारी पर गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बावजूद उसका पद पर बने रहना पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं, बैस समाज भी इस मामले में खुलकर सामने आया है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है।

समाज के लोगों का आरोप है कि परंपरागत वोट बैंक होने के कारण मंडल अध्यक्ष को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments